Thursday, October 1, 2026
Home Tech ED Raid : अवैध लौह अयस्क निर्यात केस में ED की बड़ी...

ED Raid : अवैध लौह अयस्क निर्यात केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस विधायक सतीश सैल के ठिकानों पर छापा…

ED Raid
ED Raid

ED Raid : नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक दशक पुराने अवैध लौह अयस्क निर्यात और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कर्नाटक के कांग्रेस विधायक सतीश कृष्णा सैल पर शिकंजा कस दिया है। रविवार को ईडी की टीमों ने करवार विधायक सैल के कर्नाटक, गोवा, मुंबई और दिल्ली स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

ED Raid : अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी में 6.75 किलो सोना (आभूषण व गोल्ड बिस्कुट) और ₹1.41 करोड़ नकद बरामद हुए, जबकि उनकी कंपनी के कार्यालय से ₹27 लाख नकद मिले। इसके अलावा एजेंसी ने विधायक और सहयोगियों के बैंक खातों में जमा ₹14.13 करोड़ की राशि फ्रीज कर दी है।

यह मामला 2010 के बेलकेरी पोर्ट अवैध लौह अयस्क निर्यात घोटाले से जुड़ा है, जिसमें वन विभाग द्वारा जब्त करीब ₹86.78 करोड़ के लौह अयस्क को गैरकानूनी तरीके से बाहर भेजा गया था। ईडी का आरोप है कि इस धंधे में सतीश सैल की कंपनियों की भी सक्रिय भूमिका रही।

धनशोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज केस में ईडी ने छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं, जिनसे लेन-देन की कड़ियों का पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि सतीश सैल पहले जेडीएस में थे और बाद में कांग्रेस में शामिल होकर करवार से विधायक बने। इस कार्रवाई पर अभी तक विधायक की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह छापा तीखी बहस का विषय बन गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here