Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh Dahi Handi Competition : जन्माष्टमी के रंग में रंगा रायपुर, दही हांडी...

Dahi Handi Competition : जन्माष्टमी के रंग में रंगा रायपुर, दही हांडी प्रतियोगिता में पहुंचेंगे सीएम

Dahi Handi Competition
Dahi Handi Competition

Dahi Handi Competition : रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में आज शाम उत्साह और उल्लास का नजारा देखने को मिलेगा। श्रीनगर स्थित अवधपुरी मैदान में आयोजित होने जा रही विशाल दही हांडी प्रतियोगिता में इस बार विशेष रंग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी से चढ़ेगा। मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और उत्सव में भाग लेंगे।

Dahi Handi Competition : इस आयोजन में विभिन्न युवाओं की टीमें पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर लटकी दही हांडी को फोड़ने का प्रयास करेंगी। मैदान में हजारों की संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

दही हांडी महोत्सव हर साल जन्माष्टमी के बाद आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री की मौजूदगी इसे और खास बना रही है। स्थानीय लोग इसे राजधानी का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन मान रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here