Ambikapur News : ऐसी बेरहम मौत, शराबी पिता ने दो साल के बेटे को पटककर मार डाला, पत्नी से कहा था- बच्चे के बिना नहीं जी पाऊंगा

Sanjay Sahu
Ambikapur News

Ambikapur News : अंबिकापुर : अंबिकापुर से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। शराब की लत और पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता ने अपने ही दो वर्षीय मासूम बेटे की जान ले ली। घटना अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी की है।

Ambikapur News : पत्नी से झगड़े के बाद मायके गई थी

Ambikapur News : जुगलाल सिंह और विनीता सिंह की शादी 2022 में हुई थी। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन जल्द ही जुगलाल की शराब की लत ने रिश्ते में जहर घोल दिया। आए दिन की मारपीट से तंग आकर विनीता अपने बेटे हर्षित को लेकर मायके चली गई और करीब एक साल से वहीं रह रही थी।

Ambikapur News : बेटे के बिना नहीं रह सकता” कहकर ले गया, फिर मार डाला

Ambikapur News : कुछ दिन पहले जुगलाल ने विनीता से बेटे को अपने साथ रखने की बात कही और भावुक होकर कहा कि वो हर्षित के बिना नहीं रह पाएगा। भरोसा कर विनीता ने उसे बेटे को साथ ले जाने दिया। लेकिन कुछ ही समय बाद उसने विनीता को फोन कर कहा, “तेरे बेटे को मौत के घाट उतार रहा हूं।” इस कॉल के बाद विनीता घबरा गई और तुरंत ससुराल निकलने की तैयारी करने लगी, तभी एक और कॉल आया – जिसमें बताया गया कि हर्षित अब इस दुनिया में नहीं रहा।

Ambikapur News : पटक-पटक कर की हत्या

Ambikapur News : नशे की हालत में जुगलाल ने अपने बेटे को जमीन पर पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Ambikapur News : मां का रो-रोकर बुरा हाल

Ambikapur News : इस घटना के बाद विनीता पूरी तरह टूट चुकी है। उसका कहना है कि जिस बेटे को उसने नौ महीने पेट में पाला, उसी की ऐसी बेरहम मौत वह कभी नहीं भूल पाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *