Sunday, September 27, 2026
Home Crime balaghat-gau-taskari-police-action: बालाघाट में गौ तस्करी पर बड़ा एक्शन! 6 पिकअप से 48...

balaghat-gau-taskari-police-action: बालाघाट में गौ तस्करी पर बड़ा एक्शन! 6 पिकअप से 48 गौवंश मुक्त, 6 तस्कर गिरफ्तार जाने पूरी खबर…

balaghat-gau-taskari-police-action: बालाघाट जिले में लालबर्रा पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रात के अंधेरे में चल रही अवैध तस्करी पर दबिश देकर 48 गौवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल हो रहे 6 पिकअप वाहन भी जब्त किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि लालबर्रा क्षेत्र के आमगांव इलाके से बड़ी संख्या में गौवंश को पिकअप वाहनों में भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोकने की कार्रवाई शुरू की।

balaghat-gau-taskari-police-action: जैसे ही पुलिस टीम ने वाहनों को रोका, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जांच में पाया गया कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र नंबर के 6 पिकअप वाहनों में ठूंस-ठूंस कर गौवंश भरे गए थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 48 गौवंश को सुरक्षित बाहर निकाला और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए वाहनों की कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है। इन वाहनों पर राजसात की कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रारंभिक जांच में यह मामला एक संगठित गौ तस्करी नेटवर्क से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गौवंश को कहां ले जाया जा रहा था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

balaghat-gau-taskari-police-action: इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में गौ तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here