M.P News : भोपाल में फर्जी अटेंडेंस पर बड़ा एक्शन, 13 डॉक्टरों की सैलरी कटी

भोपाल : भोपाल में सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सरथक (Sarthak) एप के जरिए फर्जी तरीके से अटेंडेंस लगाने के मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद 13 डॉक्टरों की 7 दिन से लेकर एक माह तक की सैलरी काट दी गई है, जबकि 25 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

500 किलोमीटर दूर से लगाई जा रही थी उपस्थिति

CMHO कार्यालय की नियमित समीक्षा के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि कुछ डॉक्टर अपने कार्यस्थल से सैकड़ों किलोमीटर दूर रहते हुए मोबाइल एप के जरिए उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। कई मामलों में अटेंडेंस की लोकेशन वास्तविक ड्यूटी स्थल से करीब 500 किलोमीटर दूर पाई गई।

Read More : M.P Crime : तेंदुए की खाल तस्करी पर कोर्ट सख्त, दो आरोपियों को 4-4 साल की सजा

एक डॉक्टर, अलग-अलग चेहरे

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ डॉक्टरों की अटेंडेंस में अलग-अलग चेहरों की तस्वीरें दर्ज थीं। इससे साफ हो गया कि फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम का दुरुपयोग कर फर्जी उपस्थिति लगाई जा रही थी।

CMHO का सख्त रुख

CMHO डॉ. मनीष शर्मा ने मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल वेतन कटौती के आदेश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

व्यवस्था पर सवाल

इस पूरे मामले ने सरकारी निगरानी व्यवस्था और डिजिटल सिस्टम की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों की सेवा से जुड़े विभाग में इस तरह की लापरवाही को लेकर अब प्रशासन की भूमिका भी जांच के घेरे में है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Dantewada Cyber Crime: केरल से दबोचे गए दो शातिर साइबर ठग, ₹19.50 लाख की की थी धोखाधड़ी

Dantewada Cyber Crime: फकरे आलम खान/बचेली/दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा...

Kondagaon BJP News: उभरते आदिवासी युवा चेहरे रामकुमार कोर्राम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें रिपोर्ट

Kondagaon BJP News: रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव/कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले...

Related Articles

Popular Categories