Friday, October 2, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P News : भोपाल में बड़ा खुलासा! नीट छात्रों से एडमिशन के...

M.P News : भोपाल में बड़ा खुलासा! नीट छात्रों से एडमिशन के नाम पर लाखों की ठगी, काउंसलिंग के बहाने वसूले दोगुने पैसे

TET Leak

भोपाल : नीट (NEET) परीक्षा क्वालिफाई करने वाले छात्रों और उनके परिजनों को काउंसलिंग और मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का झांसा देकर ठगने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि “एमबीबीएस वाला” नाम से संचालित एक निजी कार्यालय ने भोपाल समेत देश के कई राज्यों के छात्रों से लाखों रुपये की ठगी की है।

साइट से नंबर निकालकर करते थे संपर्क

पीड़ितों के अनुसार, नीट क्वालिफाई छात्रों का डेटा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और वेबसाइट्स से निकालकर उनसे फोन के जरिए संपर्क किया जाता था। खुद को काउंसलिंग एक्सपर्ट बताकर बेहतर कॉलेज और कंफर्म एडमिशन का भरोसा दिलाया जाता था।

Read More : Year Ender 2025: चुनाव, कानून और विवाद! भारतीय राजनीति के लिए यादगार रहा साल 2025

फीस के नाम पर दोगुनी वसूली

आरोप है कि जिन कॉलेजों की वास्तविक फीस करीब 3 लाख रुपये थी, वहां एडमिशन दिलाने के नाम पर छात्रों से 6 लाख रुपये तक वसूले गए। रकम लेने के बाद न तो एडमिशन कराया गया और न ही पैसे लौटाए गए।

ऑफिस बंद, संचालक गायब

भोपाल के आकृति इको सिटी में स्थित “एमबीबीएस वाला” का कार्यालय अधिकांश समय बंद रहता है। जब पीड़ित परिवार पैसे वापस मांगने पहुंचते हैं, तो उन्हें बताया जाता है कि संचालक बाहर हैं। इस कारण कई परिवार पिछले कई दिनों से चक्कर काटने को मजबूर हैं।

संचालकों पर आरोप, प्रशासन से शिकायत

पीड़ितों ने बताया कि मो. समीर, सैफ और नीतेश राजपूत इस फर्म के संचालक बताए जा रहे हैं। ठगी से परेशान छात्रों और परिजनों ने भोपाल कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को लिखित आवेदन देकर पैसे वापस दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

दूसरे राज्यों तक फैला जाल

यह ठगी सिर्फ मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं रही। महाराष्ट्र के जलगांव समेत अन्य राज्यों से भी पीड़ित परिवार भोपाल पहुंचे हैं। मामले ने शिक्षा के नाम पर हो रहे संगठित फ्रॉड की पोल खोल दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here