Ujjain Simhastha 2028 : तैयारी तेज : कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने महाकाल परिसर और शिप्रा तट के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

0
101
Ujjain Simhastha 2028
Ujjain Simhastha 2028

Ujjain Simhastha 2028 : उज्जैन। वर्ष 2028 में होने वाले सिहंस्थ महापर्व को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है। करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन, सुगम आवागमन और शिप्रा नदी में व्यवस्थित स्नान की व्यापक तैयारी को लेकर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने आज नगर निगम, महाकाल मंदिर प्रबंधन और विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ महाकाल परिसर एवं आसपास के प्रमुख विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया।

Ujjain Simhastha 2028 : महाकाल परिसर और शिप्रा तट पर विकास कार्यों की समीक्षा

कलेक्टर सिंह ने सबसे पहले चार धाम, गोंड बस्ती, झालरिया मठ और रामघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने स्नान क्षेत्र, पार्किंग व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

READ MORE : Nehru Jayanti : नेहरू जयंती पर कांग्रेस का संकल्प शो….

दर्शनार्थी सुविधा केंद्र व सर्वसुविधायुक्त गेट का निरीक्षण

बड़े गणेश मंदिर के पास विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित किए जा रहे दर्शनार्थी सुविधा केंद्र का अवलोकन कर कार्यों की गुणवत्ता और गति की जानकारी ली।इसके बाद गेट नंबर 05 पर बने रहे श्रद्धालुओं के लिए बहुउद्देश्यीय सुविधा भवन का भी निरीक्षण किया।

 समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

महाकालेश्वर मंदिर के अंदरूनी और बाहरी हिस्सों में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि —“सभी प्रोजेक्ट निर्धारित समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरे हों, ताकि सिहंस्थ 2028 में किसी प्रकार की असुविधा न हो।”

READ MORE : Ujjain Police Checking : दिल्ली धमाके के बाद सघन जांच के बीच बैरिकेड तोड़ भागे तीन युवक, जानें फिर क्या हुआ…

 पार्किंग स्थल पर मिली बड़ी लापरवाही

नीलकंठ गेट के पास बने पार्किंग स्थल के निरीक्षण में सुलभ शौचालय बंद मिला और उसका बोर्ड भी नहीं लगाया गया था।इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए तत्काल शौचालय चालू करवाने और बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here