Bihar NDA Election Result Celebration : बिहार में NDA गठबंधन की जीत के बाद इंदौर बीजेपी कार्यालय पहुंचे सीएम मोहन यादव….

Parivesh
Bihar NDA Election Result Celebration

Bihar NDA Election Result Celebration : इंदौर। बिहार में एनडीए गठबंधन की जीत के बाद पूरे मध्यप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम इंदौर बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Bihar NDA Election Result Celebration : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई और कहा कि बिहार की जनता ने विकास, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व को चुना है। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और एनडीए की एकजुटता का परिणाम बताया।

READ MORE : Bihar Election Result 2025 : बिहार में एनडीए की सरकार तय, जनता ने विकास चुना, कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के नेतृत्व में कार्यालय में विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने जयकारों और ढोल-ढमाकों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया और सभी को बधाई दी।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि यह जीत देश में विकास की राजनीति की विजय है और कार्यकर्ताओं की मेहनत ने फिर साबित किया है कि जनता भाजपा के साथ है। कार्यालय परिसर देर रात तक उत्साह और जश्न के माहौल से गूंजता रहा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *