MP Board Exam : अब आसान नहीं होगी एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा…

Parivesh
MP Board Exam

MP Board Exam : भोपाल। मध्यप्रदेश में अब एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सीबीएसई की तर्ज पर कठिन होने जा रही हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षा से प्रश्नपत्रों का नया पैटर्न लागू करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत प्रश्नपत्रों में कठिनाई स्तर बढ़ाया जाएगा ताकि विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

MP Board Exam : अभी तक एमपी बोर्ड की परीक्षाएं अन्य राज्यों की तुलना में आसान मानी जाती थीं, जिसकी वजह से छात्रों को कॉलेज स्तर की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में कठिनाई होती थी। माशिमं का मानना है कि नए पैटर्न से विद्यार्थी पढ़ाई को गहराई से समझ पाएंगे और राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे।

शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव विद्यार्थियों को शुरू में चुनौतीपूर्ण लगेगा, लेकिन लंबे समय में यह उनके करियर के लिए फायदेमंद साबित होगा। वहीं, अभिभावकों का मानना है कि सरकार को बच्चों पर दबाव बढ़ाने की बजाय उन्हें पढ़ाई में सहयोग देने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *