MP Bhopal News : आम आदमी के लिए राहत भरी खबर…

Parivesh
MP Bhopal News

MP Bhopal News : भोपाल। आम आदमी के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। अब बैंक केवल कम सिबिल स्कोर (CIBIL Score) के आधार पर लोन खारिज नहीं कर सकेंगे। नए प्रावधानों के तहत बैंक और वित्तीय संस्थान को ग्राहक का बैकग्राउंड, इनकम स्रोत और भुगतान इतिहास देखकर लोन देने का फैसला करना होगा।

MP Bhopal News : इस व्यवस्था से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जिनका सिबिल स्कोर किसी तकनीकी कारण से कम है, लेकिन समय पर किस्त चुकाने और मजबूत आय स्रोत होने के बावजूद उन्हें लोन नहीं मिल पाता था।

विशेषज्ञों का मानना है कि इससे लोन की प्रक्रिया पारदर्शी होगी और अधिक लोगों को आसानी से क्रेडिट मिल सकेगा। वहीं बैंकिंग सेक्टर के लिए यह कदम नए ग्राहकों तक पहुंचने का बेहतर अवसर साबित हो सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *