CG News : जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेम संबंध से जुड़ा मामला होने की आशंका

Sanjay Sahu
CG News

CG News : बीजापुर : बीजापुर ज़िले में एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम तुरनाम के जंगल में एक युवक और एक नाबालिग युवती के शव पेड़ से लटके हुए मिले हैं। शवों से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि दोनों शव करीब एक सप्ताह से पेड़ पर लटके हुए थे।

CG News : मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का माना जा रहा है। बीजापुर कोतवाली के थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को एक मोबाइल वीडियो भी मिला है, जिससे मामले की जांच में मदद मिल सकती है।

CG News : पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक युवक की पहचान शंकर मंडावी के रूप में हुई है, जो कोंडागांव थाना क्षेत्र के तुरनार का निवासी था। वहीं, मृतिका एक नाबालिग है, जो जंगला क्षेत्र की रहने वाली थी। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *