Sunday, June 7, 2026
40.7 C
Raipur

CG NEWS: मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े खरसिया पुलिस के हत्थे

CG NEWS: रायगढ़ । खरसिया क्षेत्र में मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले दो आरोपियों को चौकी खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी हाल ही में चोरी के मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था, जिसने बाहर आते ही अपने साथी के साथ मिलकर मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

CG NEWS: मामले में प्रार्थी राजेन्द्र मेहता पिता स्व. रमणिक लाल मेहता उम्र 64 वर्ष निवासी सराफा लाइन वार्ड नं. 11 खरसिया ने दिनांक 06 मार्च 2026 को पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कॉन्वेंट स्कूल के बगल में स्थित सामाजिक श्वेतांबर जैन मंदिर में जब वह सुबह पूजा करने पहुंचे तो मंदिर के मुख्य दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था तथा अंदर रखी दानपेटी का ताला भी टूटा मिला। दानपेटी में रखे लगभग 5 से 6 हजार रुपये अज्ञात चोर द्वारा रात में चोरी कर लिए गए थे। रिपोर्ट पर पुलिस चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में अपराध क्रमांक 93/2026 धारा 331(4), 305 (ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

CG NEWS: चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना की पतासाजी शुरू की। जांच के दौरान पूर्व में मंदिर चोरी के मामलों में शामिल संदेही देव उर्फ देवा श्रीवास और उसके साथी मोनू चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी देव उर्फ देवा श्रीवास के मेमोरेंडम पर उसके कब्जे से 900 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त एक छोटा लोहे का रॉड बरामद किया गया, वहीं आरोपी मोनू चौहान के कब्जे से 900 रुपये जप्त किए गए। दोनों आरोपियों को उनके कृत्य पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

CG NEWS: पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी, आरक्षक साविल चंद्रा एवं आरक्षक मुकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

CG NEWS: एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

CG NEWS: “धार्मिक स्थलों में चोरी या इस प्रकार के अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Latest YouTube Shorts

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories