Diamond Singh Dhruv : UPSC परीक्षा उत्तीर्ण करने पर डायमंड ध्रुव सम्मानित, जिले के युवाओं के लिए बने मिसाल

VIKASH KHALKHO

Diamond Singh Dhruv : धमतरी। धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम परसवानी से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। आदिवासी युवा डायमंड सिंह ध्रुव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में 623वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। अपनी कड़ी मेहनत और निरंतरता का परिचय देते हुए डायमंड ने अपने पांचवें प्रयास में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित डायमंड सिंह ध्रुव की इस ऐतिहासिक सफलता पर धमतरी पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने उन्हें एसपी कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया। एसपी ने उन्हें शाल और श्रीफल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एसपी सूरज सिंह परिहार ने कहा कि एक आदिवासी युवक का UPSC जैसी कठिन परीक्षा उत्तीर्ण करना पूरे धमतरी जिले के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने डायमंड से अपेक्षा की कि वे अपने संघर्ष और अनुभव साझा कर स्थानीय युवाओं का मार्गदर्शन करें, ताकि आने वाले समय में जिले से और भी युवा उच्च पदों पर चयनित होकर देश की सेवा कर सकें।

संघर्ष की मिसाल बने डायमंड UPSC की परीक्षा को देश ही नहीं, बल्कि विश्व की सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार किया जाता है। डायमंड सिंह ध्रुव का पांचवें प्रयास में सफल होना उनकी अटूट संकल्प शक्ति को दर्शाता है। इस दौरान उनके बड़े पिता दिलीप सिंह ध्रुव, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी (IPS) और मगरलोड थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत शुक्ला सहित कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने डायमंड को बधाई दी और उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *