Wednesday, September 2, 2026
Home Business Stock Market : फिर लौटी तेजी : मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स ने...

Stock Market : फिर लौटी तेजी : मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स ने भी दिखाई मजबूती, 92 शेयर 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर

Stock Market
Stock Market

Stock Market : मुंबई। शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार को आई गिरावट के बाद सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने जबरदस्त वापसी की है। सेंसेक्स 570 अंक की छलांग लगाकर 84,790 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी 165 अंकों की बढ़त के साथ 25,960 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी अब रिकॉर्ड हाई से बस एक कदम दूर है। बैंक निफ्टी में भी मजबूती देखने को मिली है और यह 426 अंक चढ़ गया है।

Stock Marketबीएसई के टॉप 30 शेयरों में से केवल आठ गिरावट में हैं, जबकि 22 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई है। टाटा स्टील के शेयर में सबसे ज्यादा 1.30 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज में दो फीसदी, भारतीय एयरटेल में 2.30 फीसदी और एसबीआई में एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखी गई है। हालांकि इंफोसिस के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

Read More : Bilaspur Crime News : चरित्र शंका में पति ने टंगिया से किया हमला, अस्पताल में पत्नी की मौत..

फार्मा, एफएमसीजी और हेल्थकेयर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टरों में तेजी देखने को मिली है। मीडिया, मेटल, आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई है। निवेशकों की खरीदारी से बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Stock Marketआर-आर केबल और ईक्लर्क्स सर्विस के शेयरों में पांच फीसदी से अधिक की तेजी आई है। रतन इंटरप्राइजेज, पूनावाला फाइनेंस, डॉ. लाल पैथलैब्स और कोफोर्ज के शेयरों में चार फीसदी की उछाल देखी गई है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर में तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है।

बीएसई पर कुल 3,728 शेयरों में से 2,164 शेयर तेजी पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 1,350 शेयरों में गिरावट है। 92 शेयर 52 हफ्ते के ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं, जबकि 43 शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। आज 128 शेयरों में अपर सर्किट और 110 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है।

Stock Marketतेजी की सबसे बड़ी वजह अच्छे वैश्विक संकेत हैं। अमेरिका और चीन के बीच डील की संभावना बढ़ी है। इसके साथ ही भारत और अमेरिका के बीच भी आर्थिक समझौते की उम्मीद जताई जा रही है। घरेलू स्तर पर रुपये की मजबूती और खपत में बढ़ोतरी से निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। इन सभी कारणों से बाजार में शानदार तेजी का माहौल बना हुआ है।

निवेशकों को उम्मीद है कि निफ्टी जल्द ही 26,000 के ऐतिहासिक स्तर को पार करेगा। फिलहाल बाजार का रुख सकारात्मक बना हुआ है और बड़े शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी तेजी देखने को मिल रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here