Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Tikamgarh News : मामूली कहासुनी पर भिड़े यात्री, लात-घूंसे चले; अधिकारी बने...

Tikamgarh News : मामूली कहासुनी पर भिड़े यात्री, लात-घूंसे चले; अधिकारी बने रहे तमाशबीन…

Tikamgarh News
Tikamgarh News

Tikamgarh News : टीकमगढ़: टीकमगढ़ शहर के रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय हंगामा मच गया, जब दो यात्री मामूली कहासुनी को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने स्टेशन परिसर में ही एक-दूसरे पर लात और घूंसों की बरसात कर दी।

Tikamgarh News : घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़ाई के दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं और परिजन लगातार बीच-बचाव का प्रयास करते रहे, लेकिन गुस्साए यात्री नहीं माने।

READ MORE : Supreme Court : आवारा कुत्तों पर बहस, दुनिया में आपके देश की छवि खराब हो रही, सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्य सरकारों को लगाई फटकार

अधिकारियों की मौजूदगी में होती रही मारपीट

इस पूरी घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि जब यह मारपीट चल रही थी, तब रेलवे स्टेशन पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराने या झगड़ा रोकने का कोई प्रयास नहीं किया और केवल तमाशा देखते रहे।

READ MORE : Janjgir-Champa News : पटवारियों के जुए की महफिल में पुलिस की दबिश: कार्यकारी अध्यक्ष सहित 8 गिरफ्तार, दो कार और दो स्कूटी जब्त

अधिकारियों की उदासीनता के बीच हुई इस घटना ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों के प्रति उनके रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here