Bilaspur-Lalkhadan-Chowk : लालखदान चौक पर गुंडागर्दी करना पड़ा भारी, तोरवा पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Bilaspur-Lalkhadan-Chowk : बिलासपुर। शहर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए तोरवा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने लालखदान चौक के पास सरेआम मारपीट और हुड़दंग मचा रहे तीन युवकों को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया है।

क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (6 मार्च) की रात लगभग 8:30 बजे तोरवा पुलिस को सूचना मिली थी कि लालखदान चौक के पास कुछ युवक आपस में भिड़ गए हैं और सार्वजनिक स्थान पर गुंडागर्दी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस की टीम बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंची और गुटबाजी कर दंगा करने वाले इन तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

  1. जय कुमार केवंट (23 वर्ष), निवासी सतबिहिनिया मंदिर के पास, तोरवा।

  2. नंदकिशोर यादव (30 वर्ष), निवासी लालखदान, तोरवा।

  3. शोभित निषाद (19 वर्ष), निवासी हेमुनगर, तोरवा।

पुलिस की कड़ी कार्रवाई तोरवा थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 194(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह का उपद्रव करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *