Sunday, August 16, 2026
Home Business bank closed : छत्तीसगढ़ में अप्रैल में बैंक रहेंगे कई दिन बंद,...

bank closed : छत्तीसगढ़ में अप्रैल में बैंक रहेंगे कई दिन बंद, पहले निपटाएं जरूरी काम

0
133
bank closed

bank closed : रायपुर : छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2026 के दौरान कई सार्वजनिक और साप्ताहिक छुट्टियों के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस महीने गुड फ्राइडे और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती जैसे प्रमुख अवसरों के साथ रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। जानकारी के अनुसार, अप्रैल में करीब 12 से 14 दिन बैंक बंद रह सकते हैं। हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

bank closed : 1 अप्रैल को नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के चलते बैंक क्लोजिंग कार्य में व्यस्त रहेंगे, जिससे आम लेन-देन प्रभावित हो सकता है। 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण अवकाश रहेगा। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर पूरे राज्य में बैंक बंद रहेंगे।

bank closed : साप्ताहिक छुट्टियों में 5, 12, 19 और 26 अप्रैल को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 11 अप्रैल (दूसरा शनिवार) और 25 अप्रैल (चौथा शनिवार) को भी अवकाश रहेगा। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया भी है, लेकिन यह रविवार होने के कारण अलग से छुट्टी नहीं मानी जाएगी।

bank closed : लगातार छुट्टियों को देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि बैंक से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं इन दिनों में भी चालू रहेंगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here