Bollywood: रियल लाइफ कपल सोनाक्षी-जहीर की फिर बनेगी ऑनस्क्रीन जोड़ी, ‘तू है मेरी किरण’ का फर्स्ट लुक आउट

News Desk

Bollywood: रियल लाइफ कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देने वाली है। दोनों जल्द फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म का ऐलान करने के साथ इसका पहला पोस्टर भी शेयर कर दिया है। फिल्म को रोमांटिक थ्रिलर बताया जा रहा है।

पोस्टर में दिखी दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री

फिल्म के फर्स्ट लुक में सोनाक्षी एक टेबल पर बैठकर लैपटॉप पर काम करती नजर आ रही हैं। वहीं जहीर उनके पास बैठे हुए दिखाई देते हैं और उनका पूरा ध्यान सोनाक्षी पर है। पोस्टर का यह सीन दोनों के किरदारों के बीच के रिश्ते की ओर इशारा करता है।

अक्टूबर में सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

‘तू है मेरी किरण’ की रिलीज डेट 23 अक्टूबर 2026 तय की गई है। फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन करण रावल ने किया है। फिल्म को सर्वेश गोयल, अश्वनी कुमार, मनोज दराक और नृपाल पटेल ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

‘डबल एक्सएल’ में साथ दिखी थी जोड़ी

सोनाक्षी और जहीर इससे पहले 2022 की फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में साथ काम कर चुके हैं। सतराम रमानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दोनों की जोड़ी देखने को मिली थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। अब दोनों एक बार फिर साथ दिखाई देने वाले हैं, लेकिन इस बार कहानी और जॉनर दोनों अलग हैं।

शादी के बाद साथ में पहली फिल्म

सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने करीब सात साल तक डेट किया। दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखा। जून 2024 में सोनाक्षी और जहीर ने मुंबई में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी। अब शादी के बाद दोनों की साथ में नई फिल्म दर्शकों के सामने आने वाली है।

फर्स्ट लुक पर सोशल मीडिया की मिली-जुली प्रतिक्रिया

पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर नकारात्मक टिप्पणियां दी । वहीं कुछ लोगों ने दोनों की जोड़ी को लेकर चर्चा की। हालांकि, सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। अब फिल्म की कहानी और रिलीज के बाद ही दर्शकों की असली प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *