Yash Toxic Box Office Collection: ‘टॉक्सिक’ ने रचा इतिहास, फ्लॉप होने के बावजूद बनी 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ फिल्म

VIKASH KHALKHO

मुंबई। Nishaanebaz.com-Yash Toxic Box Office Collection: कन्नड़ सिनेमा के ‘रॉकिंग स्टार’ यश की मोस्ट अवेटेड पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ को भले ही सिनेमाघरों में रिलीज के बाद समीक्षकों और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यूज मिले हों, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रच दिया है। खराब वर्ड-ऑफ-माउथ के चलते बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी ‘टॉक्सिक’ ने कमाई के मामले में नया मुकाम हासिल कर लिया है। फिल्म ने राम चरण की ‘पेद्दी’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ते हुए वर्ष 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली (Highest Grossing) साउथ इंडियन फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, 26 अगस्त को रिलीज हुई ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के 24वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 6 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 234.05 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 8.94 करोड़ और तीसरे हफ्ते में केवल 1.41 करोड़ रुपये बटोरे। इस तरह 24 दिनों के बाद फिल्म का कुल नेट घरेलू कलेक्शन 245.46 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 289.68 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Read More : Chhatron Ki Goonj Controversy: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर बीजेपी का पलटवार, कहा- छात्र नहीं, मंच पर बुलाए गए कांग्रेसी

Toxic Box office Collection: यश की 'Toxic' ने रचा इतिहास, ₹140.75 करोड़ की  तूफानी वर्ल्डवाइड ओपनिंग से थर्राए सिनेमाघर!दिलचस्प बात यह है कि लगभग 500 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी ‘टॉक्सिक’ अपनी लागत का आधा हिस्सा भी वसूल नहीं कर पाई है और ट्रेड एनालिस्ट्स द्वारा इसे बॉक्स ऑफिस पर ‘फ्लॉप’ करार दिया गया है। इसके बावजूद, भारत में 245.46 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर यह फिल्म साल 2026 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्मों की सूची में शीर्ष पर काबिज हो गई है। इसने राम चरण की बहुचर्चित फिल्म ‘पेद्दी’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 244.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Read More : अयोध्या दीपोत्सव 2026 में इस बार क्या होगा खास! रामलीला से लेकर हाईटेक आतिशबाजी तक तैयारी

यश की 'टॉक्सिक' ने रचा इतिहास, पहले ही दिन 100 करोड़ के हुई पार, प्रभास की  4 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे | Toxic Box Office Collection Day 1 Yash Film  Openingगीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्माण वेंकट के नारायण और खुद यश ने मिलकर किया है। फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मणि वसंत, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और अक्षय ओबेरॉय जैसे कई दिग्गज कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

वर्ष 2026 की टॉप 5 हाइएस्ट ग्रॉसिंग साउथ फिल्में:

  1. टॉक्सिक (Yash): 245.46 करोड़ रुपये
  2. पेद्दी (Ram Charan): 244.64 करोड़ रुपये
  3. मन शंकर वारा प्रसाद गारू: 218.47 करोड़ रुपये
  4. जन नायकन: 198.32 करोड़ रुपये
  5. इरुमुडी: 186.70 करोड़ रुपये
Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *