Thursday, October 1, 2026
Home Jobs Job News : BOI में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 514 पद...

Job News : BOI में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 514 पद खाली; सैलरी ₹1.20 लाख तक, कल आवेदन की आखिरी तारीख

bank
BOI में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

निशानेबाज़ न्यूज़ डेस्क : बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने 514 क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofindia.bank.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती मिडिल और सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड के पदों के लिए की जा रही है, जिसमें आकर्षक सैलरी और स्थायी सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा।

कुल पद और वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 514 पद भरे जाएंगे।

  • एमएमजीएस-II : 418 पद
  • एमएमजीएस-III : 60 पद
  • एसएमजीएस-IV : 36 पद

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री होना अनिवार्य है।

  • सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60% अंक
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwBD) के लिए 55% अंक
  • आयु सीमा
    एमएमजीएस-II : 25 से 35 वर्ष
  • एमएमजीएस-III : 28 से 38 वर्ष
  • एसएमजीएस-IV : 30 से 40 वर्ष
    आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
  • सैलरी स्ट्रक्चर
    एमएमजीएस-II : ₹64,820 – ₹93,960 प्रति माह
  • एमएमजीएस-III : ₹85,920 – ₹1,05,280 प्रति माह
  • एसएमजीएस-IV : ₹1,02,300 – ₹1,20,940 प्रति माह

चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी:

  • ऑनलाइन परीक्षा
  • इंटरव्यू

ऑनलाइन परीक्षा 120 मिनट की होगी, जिसमें इंग्लिश, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और प्रोफेशनल नॉलेज से कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग एक चौथाई होगी।

Read More : ED Raid : रायपुर समेत देशभर में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 2434 करोड़ का है घोटाला

आवेदन शुल्क

  • SC/ST/PwBD : ₹175
  • सामान्य/अन्य वर्ग : ₹850

ऐसे करें आवेदन

  • bankofindia.bank.in पर जाएं
  • करियर सेक्शन में क्लिक करें
  • “Apply Online” लिंक खोलें
  • रजिस्ट्रेशन कर फॉर्म भरें
  • फीस जमा कर फॉर्म सब्मिट करें
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here