Tuesday, August 18, 2026
Home National team india : इरफान पठान का चयनकर्ताओं पर सवाल, मोहम्मद शमी की...

team india : इरफान पठान का चयनकर्ताओं पर सवाल, मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी का आखिरी रास्ता बताया

team india
team india

team india : टीम इंडिया के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की राष्ट्रीय टीम में वापसी को लेकर चर्चा तेज है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में महत्वपूर्ण प्रदर्शन करने के बाद चोट के चलते वे लंबे समय तक बाहर रहे, लेकिन अब वे पूरी तरह फिट हो चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार गेंदबाज़ी कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें टीम में मौका नहीं मिल रहा, जिसे लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने चयनकर्ताओं पर सवाल उठाए हैं और शमी के लिए वापसी का संभावित रास्ता भी बताया है।

team india : इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मोहम्मद शमी ऐसा खिलाड़ी नहीं हैं जो कुछ मैच खेलकर टीम से बाहर हो जाए। उन्होंने 450 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं, जो उनके स्तर और अनुभव को दर्शाता है। उनका मानना है कि क्रिकेट करियर के दौरान खिलाड़ियों को हमेशा खुद को साबित करना पड़ता है, लेकिन शमी पहले ही 200 ओवर गेंदबाज़ी कर चुके हैं, जिससे उनकी फिटनेस साफ दिखाई देती है।

team india : इर्फान ने कहा कि अगर फिटनेस ही बहाना है, तो इतने ओवर फेंकने के बाद भी सवाल उठाना समझ से परे है। उनके मुताबिक यह केवल चयन समिति ही जानती है कि वे क्या सोच रही है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि अगर वे शमी की जगह होते, तो आईपीएल में खेलते और नई गेंद के साथ दमदार प्रदर्शन करते। आईपीएल में पुरानी लय और फिटनेस दिखाने के बाद किसी भी खिलाड़ी को नज़रअंदाज़ करना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि पूरी दुनिया उसे देखती है। इरफान पठान का मानना है कि शमी के लिए टीम इंडिया का दरवाज़ा अभी बंद नहीं होना चाहिए और अच्छे प्रदर्शन के दम पर वह दोबारा टीम में अपनी जगह बना सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here