MP Weather Alert: मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में तेज हवा-गरज के साथ बरसेंगे बादल

Rahul Goshwami

MP Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले 48 घंटे तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी और श्योपुरकलां जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है।
mp 2 augustसक्रिय मौसम प्रणाली का दिखेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उससे लगे क्षेत्रों पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा सक्रिय मानसून ट्रफ और अन्य ट्रफ लाइन के कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिल रही है। इसी वजह से मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
mp 3 augustअगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय बना रहेगा। कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। पश्चिमी, मध्य और उत्तरी मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट बनी रहेगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।
Read more: MP Weather Update: मध्यप्रदेश में थमेगीमानूसन! 4 दिन तक भारी बारिश नहीं, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

पिछले 24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटे के दौरान भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर, जबलपुर और शहडोल संभाग के कई हिस्सों में भी वर्षा हुई। सबसे अधिक 96 मिलीमीटर बारिश झिरन्या में रिकॉर्ड की गई, जबकि गोगावां में 90 मिलीमीटर, पाटी और कसरावद में 80-80 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
Capture8745sdतापमान में आई गिरावट
लगातार बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे बना हुआ है। शनिवार को खजुराहो (छतरपुर) में सबसे अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि खरगोन में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *