Amitabh Bachchan Post : अपने ‘वीरू’ को याद कर ‘जय’ हुए भावुक! धर्मेंद्र को याद कर अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल, कहा : खालीपन और सन्नाटा

Rahul Goshwami
अमिताभ बच्चन का धर्मेंद्र के निधन पर भावुक पोस्ट

Dharmendra/मुंबई : बॉलीवुड के “हीमैन” धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 वर्ष की उम्र में उनका निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक ऐसे युग का अंत है जिसे भर पाना असंभव है। उनकी विदाई की खबर आते ही देशभर के फैंस, परिवारजन और उनके साथी कलाकार गहरे दुःख में डूब गए।सिनेमा से प्रेम करने वालों के लिए यह पल किसी सदमे से कम नहीं। धर्मेंद्र का जाना भारतीय फिल्मों की एक सुनहरी किताब के अंतिम पन्ने का बंद होना जैसा है।

अमिताभ बच्चन हुए भावुक, ‘जय-वीरू’ की दोस्ती पर लगा विराम
Dharmendra धर्मेंद्र की सबसे खास और ऐतिहासिक जोड़ी रही—जय और वीरू। फिल्म शोले की यह जोड़ी लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी। लेकिन धर्मेंद्र के निधन ने इस दोस्ती में ऐसी खामोशी छोड़ दी जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है।अमिताभ बच्चन, जो उन्हें बड़ा भाई कहते थे, अपने मित्र के जाने से पूरी तरह टूट चुके हैं। उन्होंने रात 2:30 बजे एक बेहद भावुक पोस्ट लिखकर अपने दिल का दर्द साझा किया।

Read More : Dharmendra Death : अलविदा वीरू, शोले फेम सुपरस्टार धर्मेंद्र का निधन, पद्म भूषण से सम्मानित अभिनेता को पूरे देश ने दी नम आँखों से विदाई…

अमिताभ ने लिखा—
“एक और बहादुर दिग्गज हमें छोड़कर चला गया है… पीछे एक ऐसी खामोशी छोड़ गया है जिसमें दर्द की आवाज है।”उन्होंने धर्मेंद्र की महानता को याद करते हुए कहा कि वह केवल अपनी कद-काठी के लिए नहीं, बल्कि अपने विशाल दिल और सादगी के कारण भी सबके प्रिय थे।

“धरम जी अपनी मिट्टी की खुशबू हमेशा साथ लाए”—अमिताभ बच्चन
बिग बी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि धर्मेंद्र अपने पंजाब के गांव की मिट्टी की खुशबू हमेशा अपने साथ रखते थे।फिल्म इंडस्ट्री हर दशक में बदलती रही, लेकिन धर्मेंद्र का स्वभाव, उनकी मुस्कान, उनका अपनापन और गर्मजोशी कभी नहीं बदली।यह वही गुण थे जिन्होंने उन्हें न सिर्फ एक स्टार, बल्कि एक बेहद प्यारा इंसान बनाया।

Read More : Dharmendra Death News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

अमिताभ ने कहा—
Dharmendra “उनकी मुस्कान, उनका आकर्षण और उनकी गर्मजोशी—अब सब कुछ जैसे फीका हो गया है। हमारे बीच एक ऐसा खालीपन रह गया है जो कभी पूरा नहीं होगा।”फिल्म जगत में शोक की लहर, यादों में ‘हीमैन’ धर्मेंद्र, उनका जाना उनके परिवार, इंडस्ट्री के साथियों और लाखों प्रशंसकों के लिए गहरा आघात है।उनकी सादगी, मेहनत और मानवीय संवेदनाएँ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनकर हमेशा ज़िंदा रहेंगी।जय-वीरू की जोड़ी अब बिछड़ चुकी है, लेकिन उनकी मित्रता और उनकी फिल्में हमेशा अमर रहेंगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *