MP IPS Transfer : एमपी पुलिस महकमे में ‘मेगा सर्जरी’: 62 आईपीएस इधर से उधर, 19 जिलों को मिले नए एसपी

0
78
Dhamtari Police Transfer:
Dhamtari Police Transfer:

MP IPS Transfer : भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस महकमे में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव करते हुए 62 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इस फेरबदल की सबसे बड़ी गाज सिंगरौली एसपी मनीष खत्री पर गिरी है, जिन्हें बैंक डकैती मामले के बाद पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय (PHQ) में एआईजी बनाया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी इस सूची में 19 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) सहित एडीजी, डीआईजी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

सिंगरौली कांड का असर और नए बदलाव सिंगरौली में हुई बैंक डकैती की घटना के बाद से ही एसपी को हटाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। सरकार ने इस सूची के माध्यम से भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी जैसे महत्वपूर्ण जिलों में नए कप्तानों की नियुक्ति की है।

वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन फील्ड के साथ-साथ मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है:

  • राजाबाबू सिंह: एडीजी (प्रशिक्षण) को अब एडीजी (रेल) बनाया गया है।

  • रवि कुमार गुप्ता: विशेष पुलिस महानिदेशक (रेल) को विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) एवं निदेशक मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी (भैंरी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

  • सोलोमन यश कुमार मिंज: इन्हें एडीजी (शिकायत एवं मानव अधिकार) के साथ अमनि लेखा/कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।

कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता प्रशासनिक गलियारों में इस फेरबदल को आगामी समय में कानून-व्यवस्था को और अधिक सख्त करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। सरकार ने उन जिलों पर विशेष ध्यान दिया है जहाँ हाल ही में अपराध के ग्राफ में वृद्धि हुई थी या प्रशासनिक ढिलाई की खबरें आ रही थीं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here