Wednesday, August 19, 2026
Home Entertainment Dharmendra’s Family : जब एक साथ दिखीं धर्मेंद्र की दोनों पत्नियां प्रकाश-हेमा,...

Dharmendra’s Family : जब एक साथ दिखीं धर्मेंद्र की दोनों पत्नियां प्रकाश-हेमा, दुर्लभ तस्वीर वायरल

Dharmendra Family
Dharmendra Family

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की निजी जिंदगी हमेशा से सुर्खियों में रही है। दो शादियों के बावजूद उन्होंने दोनों परिवारों के साथ सम्मान और संतुलन बनाए रखा। इस बीच उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की एक पुरानी दुर्लभ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने पुराने किस्सों को फिर चर्चा में ला दिया है।

प्रकाश कौर और हेमा मालिनी एकसाथ
धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और हेमा मालिनी ने कभी एक-दूसरे की जिंदगी में हस्तक्षेप नहीं किया। दोनों ने हमेशा अपनी-अपनी सीमाओं और रिश्तों का सम्मान रखा। इन सबके बीच उनका एक साथ दिखने वाली यह एकमात्र तस्वीर लोगों के लिए किसी खज़ाने से कम नहीं है।

बताया जाता है कि यह तस्वीर किसी पुराने सार्वजनिक कार्यक्रम की है, जहां संयोग से प्रकाश और हेमा एक ही स्थान पर मौजूद थीं। यही कारण है कि यह तस्वीर आज भी बॉलीवुड की सबसे रेयर फ़ोटोज़ में गिनी जाती है।

Read More : Actor Jitendra Kapoor : प्रेयर मीट में गिरे 83 वर्षीय जितेंद्र-तुषार कपूर ने दी पिता की हेल्थ अपडेट

हेमा मालिनी ने हमेशा रखा सम्मानजनक फासला
हेमा मालिनी कई बार इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उन्होंने कभी धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के रिश्ते में दखल नहीं दिया। उन्होंने कहा था कि उनका घर जुहू में धर्मेंद्र के परिवार के घर के बहुत करीब था, लेकिन वह कभी उस घर की दहलीज तक नहीं गईं, क्योंकि वे रिश्‍तों की मर्यादा को बनाए रखना चाहती थीं। हेमा ने स्वीकार किया था कि प्रकाश से उनकी एक ही सार्वजनिक मुलाकात हुई थी—संभावना है कि वायरल तस्वीर उसी दौरान की है।

धर्मेंद्र की दो शादियाँ और छह बच्चों का परिवार
धर्मेंद्र ने साल 1954 में 19 वर्ष की उम्र में प्रकाश कौर से शादी की थी। उनसे उन्हें चार बच्चे—सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता और विजेता हैं।

इसके बाद उन्होंने हेमा मालिनी से प्रेम विवाह किया। इस विवाह के लिए धर्मेंद्र ने धर्म परिवर्तन भी किया था। हेमा से उन्हें दो बेटियाँ, ईशा देओल और आहना देओल हैं।

Read More : Dharmendra Net Worth : सिर्फ 51 रुपये से शुरू हुआ था धर्मेंद्र का करियर, जानें आज ‘शोले के वीरू’ के पास है कितनी संपत्ति

प्रकाश कौर का दिल छूने वाला बयान
कभी एक इंटरव्यू में प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र के बारे में भावुक बयान दिया था— “वो मेरे जीवन के पहले और आखिरी प्यार हैं। वो मेरे बच्चों के पिता हैं। चाहे वो कहीं भी हों, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि जरूरत पड़ने पर वो हमेशा हमारे साथ खड़े होंगे।” देखा जाए तो उनका यह बयान आज भी लोगों को धर्मेंद्र के दोनों परिवारों के सम्मानजनक रिश्तों की याद दिलाता है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here