Dharmendra Death News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

0
153

नई दिल्ली | बॉलीवुड से बेहद दुखद खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। हालांकि, देओल परिवार की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पीएम मोदी ने कहा— “धर्मेंद्र का जाना एक सदी का अंत”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X (ट्विटर) पर पोस्ट कर धर्मेंद्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र का जाना भारतीय सिनेमा के एक स्वर्णिम युग की समाप्ति है। पीएम ने उनके शानदार योगदान और विनम्र व्यक्तित्व की भी सराहना की।

सेलेब्स ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार धर्मेंद्र को भावुक संदेशों के साथ अंतिम विदाई दे रहे हैं।
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर लिखा—
“धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत है।”
धर्मेंद्र ने करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में अहम भूमिका निभाई थी।

आशा पारेख ने याद किए पुराने दिन

वरिष्ठ अभिनेत्री आशा पारेख ने धर्मेंद्र के साथ बीते पलों को याद करते हुए कहा,

  • “आखिरी बार एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। वे काम को लेकर बेहद जुनूनी थे।”

  • “धर्मेंद्र बहुत शांत स्वभाव के थे और सेट पर सभी का ख्याल रखते थे।”

  • “भीड़ में भी वे अपने फैंस और टीम के साथ सहज बने रहते थे। उनका स्टारडम कभी व्यवहार में नहीं दिखता था।”

सिनेमा जगत में शोक की लहर

धर्मेंद्र के निधन की खबर से बॉलीवुड और देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी सादगी, अभिनय कौशल और दिल छू लेने वाली मुस्कान हमेशा याद की जाएंगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here