Raipur Crime : रायपुर शहर में नाकेबंदी, चाकूबाज धराए, ब्लैक फिल्म वाली गाड़ियों पर कार्रवाई,

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रविवार शाम पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। मध्य जोन में करीब तीन घंटे तक चले इस अभियान के दौरान चाकूबाजी और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई की गई, साथ ही ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भी सख्ती बरती गई।

Raipur Crime : शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चले इस अभियान में पुलिस आयुक्त के निर्देश और मध्य जोन के पुलिस उपायुक्त के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख इलाकों में नाकेबंदी कर एरिया सील किया गया। अहम चौराहों पर बैरिकेड्स लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई।

Raipur Crime : कालीबाड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, फाफाडीह चौक, अग्रसेन धाम टर्निंग और फुंडहर चौक जैसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग प्वाइंट बनाए गए। पुलिस टीमों ने वाहनों की तलाशी ली और संदिग्धों से पूछताछ की। इसके अलावा पेट्रोलिंग टीमों के साथ एक विशेष टीम को अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और उन्हें पकड़ने के लिए तैनात किया गया।

Raipur Crime : मौदहापारा थाना क्षेत्र में दुर्गा कॉलेज के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से बटनदार चाकू बरामद हुआ। उसने अपना नाम गणेश वर्मा (21), निवासी अशोक नगर बताया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

Raipur Crime : गंज थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराब भट्ठी के पास गोपाल दास मानिकपुरी (37) को पकड़ा। उसके पास से भी धारदार चाकू बरामद किया गया और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

Raipur Crime : अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई हुई। ब्लैक फिल्म लगे करीब एक दर्जन वाहनों से अवैध फिल्म हटवाई गई और चालान किया गया।

Raipur Crime : मध्य जोन के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि शहर में सुरक्षा और शांति बनाए रखी जा सके।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *