West Bengal and Assam : बंगाल-असम रुझानों में BJP आगे, छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल, रायपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

0
72
West Bengal and Assam
West Bengal and Assam

West Bengal and Assam : रायपुर : पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलती नजर आ रही है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ में भी उत्साह का माहौल है। रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खाकर जश्न मनाया और गीत गाकर खुशी जाहिर की।

West Bengal and Assam : बलरामपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार से जनता को राहत मिलेगी, जबकि असम में भाजपा की वापसी तय मानी जा रही है। वहीं बिलासपुर के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई।

West Bengal and Assam : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बंगाल और असम में पार्टी की बढ़त पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए इसे उनकी मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है और असम के विकास के लिए पार्टी आगे भी काम करती रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here