Navratri Vrat Diet : व्रत के दौरान ये 5 गलती बनीं आपकी सेहत की दुश्मन

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली| शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज से हो चुकी है। देशभर में भक्तजन मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं और 9 दिनों तक व्रत रखेंगे। व्रत केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह शरीर को डिटॉक्स करने और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने का एक अवसर भी माना जाता है।

हालांकि, व्रत के दौरान लोग कुछ ऐसी डाइट गलतियां कर बैठते हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि फास्टिंग के दौरान 5 गलतियों से बचना बेहद जरूरी है।

Read News : IT Sector : झटके में 63 हजार करोड़ स्वाहा! H-1B वीजा फीस बढ़ोतरी से IT कंपनियों के शेयर गिरे

जानें व्रत के दौरान कौन-सी 5 गलतियां न करें

  1. जरूरत से ज्यादा साबूदाना खाना
    व्रत में लोग साबूदाना से बनी खिचड़ी, वड़ा, डोसा खूब खाते हैं। लेकिन इसमें स्टार्च अधिक होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाता है और थकान ला सकता है।

  2. प्रोटीन की अनदेखी
    चूंकि व्रत में दाल, अनाज और नॉन-वेज नहीं खाया जाता, प्रोटीन की कमी हो जाती है। ज्यादातर डाइट कार्ब और फैट पर आधारित होती है, जिससे सुस्ती और कमजोरी आ सकती है। इसलिए प्रोटीन के विकल्प ज़रूर शामिल करें।

Read News : Indore Crime News : पति की बीमारी से परेशान महिला ने घर में लगाई फांसी, बेटी ने देखी दर्दनाक वारदात…

4. एक ही तरह का भोजन बार-बार खाना
अक्सर लोग व्रत में रोज़ कुट्टू के आटे का चीला या समक चावल की खिचड़ी खाते हैं। इससे पोषण संतुलित नहीं रह पाता और बोरियत भी होती है। विविधता जरूरी है।

5. हर डिश में आलू डालना
आलू स्टार्च से भरपूर होते हैं। अगर इन्हें हर डिश में डाल दिया जाए तो ब्लड शुगर असंतुलित हो सकता है और शरीर थका-थका महसूस करने लगता है।

6. पैक्ड व्रत स्नैक्स पर निर्भर रहना
बाजार में मिलने वाले ‘फास्टिंग चिप्स’ और ‘नमकीन’ तलकर बनाए जाते हैं और खराब तेल में फ्राई होने के कारण सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *