Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa News : इतिहास रचने की तैयारी में रीवा मेडिकल कॉलेज, जानें...

Rewa News : इतिहास रचने की तैयारी में रीवा मेडिकल कॉलेज, जानें क्या होने वाला हैं खास…

Rewa News
Rewa News

रीवा। Rewa News : श्याम शाह मेडिकल कॉलेज अब इतिहास रचने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में डेंटल विभाग है, लेकिन यूजी डेंटल पाठ्यक्रम नहीं है। शासन से अनुमति मिलने के बाद कॉलेज ने नेशनल डेंटल काउंसिल (एनडीसी) को चार पीजी सीटों के लिए पत्र भेजा है। यदि स्वीकृति मिल जाती है, तो रीवा का यह कॉलेज देश का पहला ऐसा संस्थान बन जाएगा, जो बिना डेंटल कॉलेज के सीधे पीजी कोर्स संचालित करेगा।

Rewa News : ज्ञात हो कि एम्स में ऐसे पाठ्यक्रम चल रहे हैं, लेकिन वहां नियम अलग हैं। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में डेंटल विभाग वर्तमान में प्रोफेसर, असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर के साथ इंटर्नों के माध्यम से मरीजों को सेवाएं दे रहा है। विंध्य क्षेत्र के मरीज दांत संबंधी इलाज के लिए यहां आते हैं। चार पीजी सीटों की शुरुआत से न केवल डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी बल्कि इलाज और सुविधाओं में भी सुधार होगा।

आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर की टीम ने निरीक्षण किया और कोई आपत्ति नहीं जताई। अब एनडीसी के पत्र का इंतजार है। शासन की स्वीकृति मिल चुकी है, बस राष्ट्रीय परिषद की हरी झंडी का इंतजार है। अगर अनुमति मिल गई तो रीवा मेडिकल कॉलेज सीधे पीजी पढ़ाने वाला पहला कॉलेज बन जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here