Indore Street Dog Attack: इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक 10 घंटे में 42 लोगों पर हमला, CCTV में कैद हुई दहशत

Anuj Nirala

Indore Street Dog Attack: इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता खतरा एक बार फिर सामने आया है। शहर के सांवेर रोड क्षेत्र में एक स्ट्रीट डॉग ने करीब 10 घंटे तक आतंक मचाते हुए 42 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुत्ता राह चलते लोगों पर अचानक हमला करता दिखाई दे रहा है।

Indore Street Dog Attack: जानकारी के मुताबिक, आवारा कुत्ते ने सांवेर रोड और आसपास के करीब 8 किलोमीटर के क्षेत्र में लोगों को निशाना बनाया। सुबह से लेकर देर शाम तक कुत्ता अलग-अलग स्थानों पर राहगीरों, बाइक सवारों और पैदल चल रहे लोगों पर हमला करता रहा। अचानक हुए हमलों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

READ MORE: MP News: उज्जैन में 2 महीने से अपनी ही जमीन तक नहीं पहुंच पा रहा किसान! आखिर क्यों अटकी अनुमति?

16 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Indore Street Dog Attack: हमले में घायल हुए 42 लोगों में से 16 की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य लोगों का प्राथमिक उपचार कर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई।

CCTV फुटेज में कैद हुई घटना

Indore Street Dog Attack: घटना के कई सीसीटीवी वीडियो सामने आए हैं, जिनमें कुत्ता बिना किसी उकसावे के राह चलते लोगों पर झपटता और काटता नजर आ रहा है। फुटेज सामने आने के बाद लोगों में नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों ने लगाए लापरवाही के आरोप

Indore Street Dog Attack: क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही थी। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते नगर निगम ने अभियान चलाया होता तो इतनी बड़ी घटना टाली जा सकती थी।

READ MORE: MP Green Development Project: हरित विकास की ओर बड़ा कदम सड़क निर्माण के साथ लगाए जाएंगे 80 हजार पौधे, CM मोहन यादव का ऐलान

नगर निगम और डॉग स्क्वायड अलर्ट

Indore Street Dog Attack: घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं। डॉग स्क्वायड द्वारा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर संबंधित कुत्ते की तलाश और पकड़ने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध या आक्रामक कुत्ते की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है।

आवारा कुत्तों की समस्या फिर बनी बड़ा मुद्दा

Indore Street Dog Attack: इस घटना ने शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम को स्थायी और प्रभावी कदम उठाने होंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *