Indore News : भगवान चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य दिवस पद बना विशेष संयोग, चंद्र ग्रहण के दौरान हुआ था चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर : आज गौर पूर्णिमा का उत्सव देश दुनिया के इस्कॉन मंदिरों में अल सुबह से शुरू हो गया है। आज ही के दिन चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य हुआ था खास बात तो यह है की बरसों बाद आज वही संयोग बना है जो चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य दिवस के मौके पर पांच सौ से अधिक वर्ष पूर्व बना था और उस दिन भी चंद्र ग्रहण था।

 

Indore News : यही वजह है कि आज के दिन इंदौर के इस्कॉन टेंपल में सुबह से ही विभिन्न आयोजन शुरू हो गए है, जिसकी शुरुआत अल मंगला आरती से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।मंदिर के टीएमसी मेंबर गोपाल दास ने बताया की आज विश्व भर के कृष्ण भक्तों द्वारा महाप्रभु का प्राकट्य उत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत पूरे दिन विभिन्न अनुष्ठान हो रहे है।

 

Indore News : खास बात तो यह भी है कि आज के दिन को गौड़ीय वैष्णवों नव वर्ष की शुरुआत भी मानते है। प्राकट्य उत्सव के तहत चैतन्य महाप्रभु की पालकी, कीर्तन और विशेष अभिषेक, ड्रामा और प्रसादम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *