Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Love Jihad funding : लव जिहाद फंडिंग मामले के आरोपी अनवर कादरी...

Love Jihad funding : लव जिहाद फंडिंग मामले के आरोपी अनवर कादरी की पत्नी पर निगम का शिकंजा : ₹3.66 लाख राजस्व बकाया

0
121

Love Jihad funding : इंदौर। लव जिहाद फंडिंग मामले में आरोपी और पूर्व पार्षद अनवर कादरी का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आया है। इस बार मामला नगर निगम के राजस्व बकाए से जुड़ा है। इंदौर नगर निगम द्वारा जारी की गई बकायादारों की सूची में अनवर कादरी की पत्नी का नाम भी दर्ज किया गया है।

Love Jihad funding : पत्नी के नाम पर ₹3.66 लाख का बकाया

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, अनवर कादरी की पत्नी जुलैखा पति अनवर कादरी के नाम पर निगम की बड़ी राजस्व राशि बकाया है। यह राशि 3 लाख 66 हजार 622 रुपए बताई गई है। नगर निगम बकाया वसूली के लिए लगातार सख्ती कर रहा है, जिसके तहत बड़े बकायादारों की सूची सार्वजनिक की गई है।

Love Jihad funding : कादरी की बर्खास्तगी

गौरतलब है कि लव जिहाद से संबंधित फंडिंग मामले में नाम आने के बाद अनवर कादरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जेल जाने के बाद उन्हें पार्षद पद से भी बर्खास्त कर दिया गया था। यह मामला तब चर्चा में आया था जब आरोप लगे थे कि अनवर कादरी एक संगठित गिरोह का हिस्सा थे जो कथित तौर पर लव जिहाद की गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराता था।

Love Jihad funding : वर्तमान में, नगर निगम की इस कार्रवाई ने एक बार फिर कादरी परिवार को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि बकाया राजस्व की वसूली के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here