Petrol-Diesel Price Today : GST अपडेट के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट्स में बड़ा बदलाव, जानें आपके शहर का नया दाम…

0
132
Petrol-Diesel Price Today
Petrol-Diesel Price Today

Petrol-Diesel Price Today : रायपुर। GST रिफॉर्म के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव देखने को मिला है। सोमवार को इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के भाव में हल्की तेजी के बीच प्रमुख शहरों में रेट में उतार-चढ़ाव हुआ। गुरुग्राम, भुवनेश्वर, पटना और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ते हुए, जबकि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में दाम बढ़े।

Petrol-Diesel Price Today : इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL ने अपने सिस्टम के अनुसार सुबह 6 बजे नए रेट अपडेट किए। अंतरराष्ट्रीय क्रूड प्राइस, टैक्स, वैट, डीलर कमीशन और ट्रांसपोर्टेशन खर्च को मिलाकर कीमत तय की जाती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि रेट में उतार-चढ़ाव का असर रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों पर भी दिखता है। नागरिक अब एसएमएस के जरिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जान सकते हैं।

मुख्य रेट लिस्ट (₹/लीटर):
दिल्ली – पेट्रोल 94.77, डीजल 87.67
मुंबई – पेट्रोल 103.50, डीजल 90.03
कोलकाता – पेट्रोल 105.41, डीजल 92.02
चेन्नई – पेट्रोल 100.90, डीजल 92.49
पटना – पेट्रोल 105.23, डीजल 91.49
गुरुग्राम – पेट्रोल 95.26, डीजल 87.73
भुवनेश्वर – पेट्रोल 101.19, डीजल 92.77

इस बदलाव के पीछे केंद्र सरकार के GST 2.0 फैसले का बड़ा हाथ है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय क्रूड प्राइस, टैक्स नीति और डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट के आधार पर रोज तय की जाती हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here