Friday, May 29, 2026
38.1 C
Raipur

Raipur Illegal Route Opening: रायपुर में एक्सप्रेस-वे पर अवैध रास्ते को लेकर बवाल, विकास उपाध्याय ने PWD अधिकारियों पर FIR की मांग उठाई

Raipur Illegal Route Opening: रायपुर : रायपुर के पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल के सामने एक्सप्रेस-वे पर कथित रूप से अवैध रास्ता खोले जाने को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर देवेन्द्र नगर थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

Raipur Illegal Route Opening: पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान शासन ने स्पष्ट नियम बनाए थे कि सड़क के दोनों ओर किसी भी प्रकार का नया कट या रास्ता नहीं खोला जाएगा, ताकि तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं और यातायात अव्यवस्था की स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि 5 दिसंबर 2017 को जारी शासन के नोटिफिकेशन में भी इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।

Raipur Illegal Route Opening: इसके बावजूद PWD अधिकारियों द्वारा नियमों और तकनीकी मानकों की अनदेखी करते हुए एक्सप्रेस-वे के सामने कथित तौर पर अवैध मार्ग खोल दिया गया। कांग्रेस का आरोप है कि इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है और भविष्य में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी गंभीर हो सकती है।

Raipur Illegal Route Opening: विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस विकास कार्यों के खिलाफ नहीं है, लेकिन विकास के नाम पर भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मिलीभगत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला निजी और आर्थिक लाभ से जुड़ा हुआ है, जिसमें कुछ भाजपा नेताओं, मंत्रियों, PWD अधिकारियों, बिल्डरों और भू-माफियाओं की मिलीभगत हो सकती है।

Raipur Illegal Route Opening: उन्होंने मांग की कि एक्सप्रेस-वे के मूल सर्वे और वर्तमान बदलावों की निष्पक्ष जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या विजिलेंस टीम से कराई जाए। साथ ही जिन अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी कर यह निर्णय लिया, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई और FIR दर्ज की जाए।

उपाध्याय ने कहा कि एक्सप्रेस-वे के मार्ग निर्धारण से जुड़ी पूरी फिजिबिलिटी रिपोर्ट और नक्शा सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि पूरे मामले में पारदर्शिता बनी रहे। उनका कहना है कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस आम जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी।

Raipur Illegal Route Opening: कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार एक ओर पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर कुछ अधिकारी निजी लाभ के लिए नियमों को दरकिनार कर रहे हैं।

Raipur Illegal Route Opening: प्रदर्शन में विकास उपाध्याय के साथ दीपक मिश्रा, अन्नू राम साहू, प्रकाश जगत, जी श्रीवास, सोमेन चटर्जी, विकास अग्रवाल, तारीख खान गिन्नी, रोशन श्रीवास, संदीप सिरमौर, अमित शर्मा, अभय ठाकुर, शानू दीवान, सागर तांडी, राजेश बघेल, श्रीनाथ भोगल, हेमलाल नायक, विक्की शर्मा और दीपक साहू समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Latest YouTube Shorts

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories