Mittal Hospital suspended: आयुष्मान योजना में अनियमितता पर मित्तल हॉस्पिटल निलंबित, तीन महीने तक नहीं मिलेगा योजना का लाभ

Sanjay Sahu
Mittal Hospital suspended

Mittal Hospital suspended: रायपुर। राजधानी रायपुर के अवंती बाई चौक स्थित मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (मित्तल हॉस्पिटल) के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अनियमितता पाए जाने पर अस्पताल को तीन महीने के लिए योजना से निलंबित कर दिया गया है।

Mittal Hospital suspended: मामला आयुष्मान योजना के तहत इलाज करा रहे एक मरीज से जुड़ा है। आरोप है कि अस्पताल ने मरीज से नकद राशि ली, जबकि संबंधित सर्जरी भी नहीं की गई। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें अस्पताल को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। इसके आधार पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी।

Mittal Hospital suspended: बताया जा रहा है कि जांच पूरी होने के बावजूद कार्रवाई की प्रक्रिया लंबे समय तक लंबित रही। बाद में संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं और छत्तीसगढ़ राज्य नोडल एजेंसी ने मामले में निर्णय लेते हुए अस्पताल को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से तीन माह के लिए निलंबित कर दिया।

 

Mittal Hospital suspended: इसके साथ ही अस्पताल को संबंधित मरीज से ली गई लगभग एक लाख रुपये की राशि वापस करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि आयुष्मान योजना के लाभार्थियों से अनधिकृत रूप से पैसे वसूलने, इलाज में लापरवाही या योजना के नियमों के उल्लंघन की शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *