NHM : रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 16 हजार से अधिक कर्मचारी सोमवार 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस संबंध में शनिवार को चेतावनी जारी कर कलेक्टर, सीएमएचओ और बीएमओ को सूचना दे दी गई है। कर्मचारियों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य सरकार को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया था। तय समयसीमा में कोई निर्णय नहीं होने पर उन्होंने हड़ताल का फैसला लिया।
Read News : Dileshwar Mahant Ashram : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास : जांजगीर-चांपा कोर्ट का फैसला
एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, महासचिव कौशलेश तिवारी, डॉ. रविशंकर दीक्षित, पूरन दास और हेमंत सिन्हा ने संयुक्त बयान में कहा कि इस बार आपातकालीन सेवाओं को भी बंद रखा जाएगा। इसमें एसएनसीयू (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) भी शामिल होगी।
Read News : Dileshwar Mahant Ashram : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास : जांजगीर-चांपा कोर्ट का फैसला
संघ ने बताया कि प्रमुख मांगों में कर्मचारियों का संविलियन/स्थायीकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, ग्रेड पे निर्धारण, कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता, लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि, नियमित भर्ती में आरक्षण, अनुकम्पा नियुक्ति, मेडिकल एवं अन्य अवकाश, स्थानांतरण नीति और न्यूनतम 10 लाख रुपये का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं।









