Jharkhand Gangrape : परेड देखने गई 12 साल की बच्ची से गैंगरेप……

Parivesh
Jharkhand Gangrape

Jharkhand Gangrape : गुमला, झारखंड. स्वतंत्रता दिवस की खुशियाँ मातम में बदल गईं जब गुमला जिले के चैनपुर में एक 12 साल की बच्ची को तीन युवकों ने अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यह दर्दनाक घटना 15 अगस्त को हुई, जब बच्ची स्वतंत्रता दिवस परेड देखने गई थी।

Jharkhand Gangrape : ऐसे हुई वारदात

पुलिस के अनुसार, बच्ची चैनपुर के बर्वे मैदान में आयोजित परेड देखने गई थी। वहाँ से आरोपी रूपेश कुजूर, संदीप कुमार पासवान और चेतन कुमार पासवान उसे जबरन बाइक पर बैठाकर शंख नदी के किनारे ले गए। इसके बाद वे बच्ची को डरा-धमकाकर पास के जंगल में ले गए, जहाँ उन्होंने एक-एक करके उसके साथ दुष्कर्म किया।

किसी तरह बच्ची उनके चंगुल से बचकर रात में अपने घर पहुँची और परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित परिवार ने तुरंत चैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना दर्शाती है कि समाज में सुरक्षा की कमी कितनी भयावह है, खासकर तब जब ऐसे गंभीर अपराध पवित्र त्योहारों के दिन होते हैं। गुमला में नाबालिगों के साथ गैंगरेप की यह पहली घटना नहीं है, जो प्रशासन और समाज दोनों के लिए एक बड़ी चुनौती है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *