Karnataka Zoo : कर्नाटक के चिड़ियाघर में 4 दिन में 31 काले हिरणों की मौत, अब सिर्फ 7 ब्लैकबक बचे

VIKASH KHALKHO

Karnataka Zoo : बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी ज़िले स्थित कित्तूर रानी चेन्नम्मा चिड़ियाघर में बीते चार दिनों में 31 काले हिरण (ब्लैकबक) की अचानक मौत से हड़कंप मचा हुआ है। चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार इन मौतों के पीछे गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन जिम्मेदार है। लगातार होती मौतों ने पूरे वन विभाग को अलर्ट कर दिया है। चिड़ियाघर में अब केवल 7 ब्लैकबक जीवित बचे हैं, जबकि पूरा झुंड लगभग समाप्त हो चुका है।

Read More : Sheikh Hasina : शेख हसीना को सौंपने की औपचारिक मांग, बांग्लादेश ने भारत से कहा—‘सजा-ए-मौत पाने वाली दोषियों को पनाह देना शत्रुतापूर्ण कदम’

Karnataka Zoo : चार दिनों में मौतों का सिलसिला

  • गुरुवार को 8 ब्लैकबक की मौत

  • शनिवार को 20 ब्लैकबक मरे

  • इसके बाद दो दिनों में 3 और की मौत

तेजी से फैलते संक्रमण ने अधिकारियों को भी चौंका दिया है।

वन मंत्री पहुंचे मौके पर

31 ब्लैकबक की मौत के बाद अन्य चिड़ियाघर में भी एहतियात बढ़ाने के निर्देश जारी (Photo: ITG/ Sagay Raj)घटना की गंभीरता को देखते हुए कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे स्वयं बेलगावी पहुंचे और अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। उन्होंने कहा—
“यह बेहद दुखद घटना है। संक्रमण कैसे फैला, इसकी गहराई से जांच कराई जाएगी। ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकना हमारी प्राथमिकता है।”

मंत्री ने उच्च-स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

Karnataka Zoo : अन्य चिड़ियाघरों में भी अलर्ट

बीमारी कहीं और न फैले, इसे देखते हुए राज्य के सभी चिड़ियाघरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क से विशेषज्ञों की टीम बेलगावी भेजी गई है, जो संक्रमण के स्रोत और उसके फैलाव की विस्तृत जांच करेगी।

बचे हुए ब्लैकबक का इलाज जारी

चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक बचे हुए ब्लैकबक को गहन उपचार दे रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण पर काबू पाने के लिए विशेष प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *