हाईवे पर सफर होगा महंगा! 1 अप्रैल से FASTag एनुअल पास के लिए अब चुकाने होंगे इतने रुपये

0
127

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए अहम खबर है। 1 अप्रैल 2026 से FASTag एनुअल पास की कीमत में 2.5% की बढ़ोतरी की जाएगी

अब तक 3,000 रुपये में मिलने वाला यह पास 1 अप्रैल से 3,075 रुपये में उपलब्ध होगासड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने यह निर्णय वार्षिक समीक्षा प्रक्रिया के तहत लिया है।

सालाना रिवीजन के तहत बढ़ी कीमत

मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, जब FASTag एनुअल पास योजना शुरू की गई थी, तभी इसके नोटिफिकेशन में यह प्रावधान रखा गया था कि हर साल इसकी कीमतों की समीक्षा की जाएगी।इस बार हाईवे टोल दरों के निर्धारित फॉर्मूले के आधार पर 2.5% की बढ़ोतरी की गई है।

Read More : M.P News : इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में मृतकों को दी श्रद्धांजलि,PCC चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

52 लाख से ज्यादा यूजर्स जुड़े

सरकार ने इस खास एनुअल पास योजना की शुरुआत 15 अगस्त को की थी और इसे उम्मीद से ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिला।अब तक देशभर में 52 लाख से ज्यादा कार यूजर्स इस पास का इस्तेमाल कर रहे हैंयह पास खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो नियमित रूप से लंबी दूरी का सफर करते हैं।

31 मार्च तक पुराने रेट पर मौका

अगर आप इस पास को खरीदना या रिचार्ज कराना चाहते हैं तो 31 मार्च तक आपके पास पुरानी कीमत पर इसे लेने का मौका हैअधिकारियों के अनुसार 1 अप्रैल की सुबह से सिस्टम में नई दरें अपडेट हो जाएंगी, जिसके बाद पास 3,075 रुपये में मिलेगा।

200 टोल प्लाजा पर मिलती है सुविधा

यह FASTag एनुअल पास फिलहाल देश के करीब 200 प्रमुख टोल प्लाजा पर मान्य है।इससे यात्रियों को टोल प्लाजा पर बिना रुके सफर करने की सुविधा मिलती है, जिससे समय की बचत होती है और बार-बार टोल टैक्स भुगतान की परेशानी भी खत्म होती है।

सरकार का लक्ष्य आने वाले समय में इस पास के दायरे में और अधिक टोल प्लाजा को शामिल करना है, ताकि डिजिटल और कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा मिल सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here