M.P News : इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में मृतकों को दी श्रद्धांजलि,PCC चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान कांग्रेस सेवादल द्वारा मृतकों के अस्थि कलश रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अस्थि कलश लेकर हरिद्वार जाएंगे कार्यकर्ता

कार्यक्रम में यह निर्णय लिया गया कि 25 से अधिक मृतकों की अस्थियां हरिद्वार ले जाकर गंगा में विसर्जित की जाएंगी।इस यात्रा में करीब 20 पीड़ित परिवारों के सदस्य और कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार करीब 55 लोगों का जत्था ट्रेन के माध्यम से इंदौर से हरिद्वार के लिए रवाना होगा।

कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित कई कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पहुंचे, जिन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सरकार और नगर निगम पर लगाए आरोप

कार्यक्रम के दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने राज्य सरकार और नगर निगम के सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण निर्दोष लोगों की जान गई है और इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Read More : M.P News : बुरहानपुर में एटीएम से निकले नकली नोट, पैसे निकालने पहुंचे युवक को लगा झटका

न्याय की मांग तेज

भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद पीड़ित परिवारों और विपक्ष द्वारा लगातार न्याय की मांग उठाई जा रही है।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक इस मुद्दे को उठाया जाता रहेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *