Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS: ग्वालियर चलती CNG कार में अचानक लगी आग, एयरपोर्ट रोड...

MP NEWS: ग्वालियर चलती CNG कार में अचानक लगी आग, एयरपोर्ट रोड पर मची अफरा-तफरी—सवारों ने कूदकर बचाई जान

MP NEWS: Gwalior: ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित एयरपोर्ट रोड पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क पर चल रही एक CNG कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार धू-धू कर जलने लगी और देखते ही देखते खाक हो गई।

MP NEWS: भोपाल में नारी शक्ति का सम्मान, सांसद आलोक शर्मा को भव्य विदाई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में आग लगते ही चालक और उसमें सवार अन्य लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोकी और बाहर निकल गए। उनकी सतर्कता के चलते सभी लोग सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

MP NEWS: Gwalior: घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह CNG गैस लीकेज या तकनीकी खराबी मानी जा रही है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

घटना के दौरान कुछ समय के लिए एयरपोर्ट रोड पर यातायात प्रभावित रहा और लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभालते हुए यातायात को सामान्य कराया।

MP NEWS: Gwalior: इस हादसे ने एक बार फिर चलती गाड़ियों में सुरक्षा और नियमित मेंटेनेंस की जरूरत को उजागर किया है, खासकर CNG वाहनों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here