MP NEWS: भोपाल में नारी शक्ति का सम्मान, सांसद आलोक शर्मा को भव्य विदाई

0
94

MP NEWS: भोपाल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर सांसद आलोक शर्मा को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान महिलाओं ने तिलक लगाकर, फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उत्सवपूर्ण माहौल में उनका अभिनंदन किया।

यह कार्यक्रम भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में माताएं और बहनें शामिल हुईं। महिलाओं ने पूजा की थाली, फूल-मालाएं और मिठाइयों के साथ सांसद का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच उन्हें शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

 

MP NEWS: दोपहर करीब 3 बजे सांसद आलोक शर्मा शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसके शीघ्र प्रभावी क्रियान्वयन की कामना की।

MP News: Singrauli:अंबेडकर जयंती पर बिलौजी में हितग्राही सम्मेलन, 106 सेवाओं के तहत लाभ वितरण

सांसद आलोक शर्मा ने इस स्नेह के लिए आभार जताते हुए कहा कि भोपाल की महिलाओं का समर्थन उनके लिए प्रेरणा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोकसभा में इस अधिनियम को मजबूती से रखने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को नई दिशा और सम्मान देने वाला साबित होगा।

MP NEWS: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है, जिससे पंचायत से लेकर संसद तक उनकी भागीदारी बढ़ेगी और महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती मिलेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here