IAS Ashish Tikriha : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए IAS अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
IAS Ashish Tikriha : जारी आदेश के मुताबिक आशीष कुमार टिकरिहा वर्तमान में छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत हैं। अब वे अपने मौजूदा दायित्वों के साथ जनसंपर्क संचालक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। शासन के आदेश के अनुसार यह अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।







