Raipur Crime : रायपुर में पारिवारिक विवाद में हत्या का खुलासा, पत्नी-बेटी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

0
82
Raipur Crime
Raipur Crime
Raipur Crime : रायपुर :  रायपुर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, बेटी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां 29 सितंबर 2025 को वीरेन्द्र भारती गोस्वामी की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी।
Raipur Crime : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर 17 गंभीर चोटें पाई गईं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। जांच के दौरान पुलिस ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पत्नी और बेटी से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।
Raipur Crime : आरोपियों ने बताया कि 27 सितंबर की रात मोबाइल देखने को लेकर हुए विवाद में गुस्से में आकर लकड़ी के बैट और ईंट से हमला कर दिया, जिससे मौत हो गई। घटना के बाद साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी:
1.श्रीमती दीपा भारती गोस्वामी (उम्र 44 वर्ष)
2.तनिया भारती गोस्वामी (उम्र 19 वर्ष)
3.एक नाबालिग बालिका
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here