Chhattisgarh Weather: रायपुर/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है और पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
Chhattisgarh Weather: मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
Chhattisgarh Weather: सूरजपुर में बारिश से जनजीवन प्रभावित
Chhattisgarh Weather: सूरजपुर जिले के दूरस्थ चांदनी-बिहारपुर इलाके में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बारिश और तेज बहाव के चलते कई सड़कें बह गईं, जबकि कई कच्चे मकान धराशायी हो गए।
कांतीपुर गांव में सड़क पर बनी पाइप पुलिया तेज बहाव में बह गई, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। खैरा और कांतीपुर में कई कच्चे मकान गिरने की जानकारी सामने आई है। वहीं रसोकी गांव की बरगा नदी उफान पर है, जिसके कारण आसपास के कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने लोगों से उफनती नदियों और नालों को पार नहीं करने तथा तेज बहाव वाले रास्तों से दूर रहने की अपील की है।
उत्तर छत्तीसगढ़ में ज्यादा असर
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और उससे लगे क्षेत्रों में बने अवदाब के प्रभाव से बारिश का सिस्टम सक्रिय है। इसके चलते 18 अगस्त को उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश
राजधानी रायपुर में आज आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 27°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रह सकता है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.4°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2°C दुर्ग में रहा।
Chhattisgarh Weather: इन इलाकों में हुई ज्यादा बारिश
Chhattisgarh Weather: प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश कोरबा में 17 सेमी दर्ज की गई। कोटाडोल और बिहारपुर में 10-10 सेमी, अजगरबहार में 9 सेमी, डौंडीलोहारा में 7 सेमी तथा ओडगी, रायपुर शहर, छाल और कापू में 6-6 सेमी बारिश हुई। लाल बहादुर नगर, अंबागढ़ चौकी, लखनपुर, छुरा और दरीं में 5-5 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
Chhattisgarh Weather: अगले दो दिन भी बारिश जारी रहने के आसार
Chhattisgarh Weather: मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। लोगों को नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।





