Friday, October 2, 2026
Home Chhattisgarh Dhamtari Crime: इस मकान में आखिर क्या चल रहा था? पुलिस रेड...

Dhamtari Crime: इस मकान में आखिर क्या चल रहा था? पुलिस रेड में 18 युवक-युवतियां हिरासत में

Dhamtari Crime
Dhamtari Crime

Dhamtari Crime: धमतरी। शहर से लगे श्यामतराई इलाके में एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत के बाद पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 18 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 12 युवक और 6 युवतियां शामिल हैं। पुलिस ने सभी से पूछताछ की और धारा 151 के तहत कार्रवाई की।

Dhamtari Crime: पुलिस को मिली थी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना

जानकारी के मुताबिक श्यामतराई गांव के एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान में दबिश देकर वहां मौजूद लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस मामले में पूछताछ और आगे की कार्रवाई कर रही है।

कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने घेरा मकान

पुलिस की कार्रवाई के अगले दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण मकान के बाहर पहुंचे और घेराव कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त मकान में पिछले 3-4 वर्षों से संदिग्ध गतिविधियों को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। ग्रामीणों का दावा है कि इस संबंध में कई बार पुलिस को जानकारी दी गई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि मकान में लगातार संदिग्ध लोगों की आवाजाही होती थी, जिससे गांव के माहौल पर असर पड़ रहा था। ग्रामीणों ने हिरासत की कार्रवाई को पर्याप्त नहीं बताते हुए मकान मालिक और मामले से जुड़े अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Dhamtari Crime: आंदोलन की चेतावनी

Dhamtari Crime: ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि गांव में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक नहीं लगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान मौके पर कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति भी बनी रही। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here