Friday, October 2, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News: गांधी जयंती पर रायपुर के गांधी मैदान में स्वच्छता अभियान,...

Raipur News: गांधी जयंती पर रायपुर के गांधी मैदान में स्वच्छता अभियान, मानव उत्थान सेवा समिति के स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा

Raipur News:
Raipur News:

Raipur News: रायपुर। परम पूज्य श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा 1 से 10 अक्टूबर तक देशभर में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को रायपुर के गांधी मैदान में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

श्री विभु सत्संग आश्रम, आम्रपाली सोसायटी रायपुर की प्रभारी पूजनीय महात्मा दीप्ति बाई जी के मार्गदर्शन में मानव उत्थान सेवा समिति जिला रायपुर, छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने गांधी मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया।

अभियान में नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ मानव उत्थान सेवा समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं डॉ. पी.एल. तारक, यशवंत विनायक, अनीश दीवान, अनिल रेगे, बती यादव और राम बाई राधिका सहित मानव सेवा दल के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

विजयलक्ष्मी, सीमा, येमलाल, अहिल्या, इंद्राणी, संजू और कृष्णा सहित यूथ विंग के सदस्य सुजाता, कुमुद, तनुष्का, योगेश और प्रेमी भाई-बहनों ने भी अभियान में सक्रिय सहयोग दिया।

Raipur News: आयोजकों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस अभियान के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास का वातावरण साफ रखने का संदेश दिया गया।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here