Balrampur News: बलरामपुर। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को जनपद पंचायत वाड्रफनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरती कला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत के CEO निजामुद्दीन और PO रविशंकर ठाकुर मुख्य रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के छायाचित्र पर धूपबत्ती और पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद अधिकारियों ने ग्राम सभा को संबोधित करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता, गंदगी और प्रदूषण से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से पानी की बचत करने और गांव को स्वच्छ रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
Balrampur News: विशेष ग्राम सभा में ग्राम पंचायत बरती कला की सरपंच आशा नेटी, जनपद सदस्य मुकेश जायसवाल, पंचायत सचिव त्रिलोकीनाथ पटेल, सुपरवाइजर सुशीला सिंह, ग्राम सभा अध्यक्ष जालोधर राम जगते, आवास मित्र शिवम गुप्ता सहित ग्राम पंचायत शिवरी के सरपंच बलदेव सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा बरती कला पंचायत के पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी ग्राम सभा में शामिल हुए।






