MP Board Result: रीवा की बेटियों का कमाल, सानिया गुप्ता और श्रुति सिंह ने 12वीं में प्रदेश में बनाई जगह

Rahul Goshwami

MP Board Result: मध्यप्रदेश में हायर सेकेंडरी (12वीं) और हाई स्कूल (10वीं) के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही रीवा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।

हायर सेकेंडरी परीक्षा में सानिया गुप्ता ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रुति सिंह तिवारी ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ टॉप 10 में जगह बनाई।

श्रुति सिंह तिवारी ढेकहा तिराहा स्थित उमा दत्त हायर सेकेंडरी स्कूल की नियमित छात्रा हैं। दोनों छात्राओं ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वे इस मुकाम तक पहुंच सकीं।

MP Board Result: मेहनत और लक्ष्य ने दिलाई सफलता

रीवा की इन बेटियों ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादे, अनुशासन और लगातार मेहनत से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। दोनों छात्राओं ने बताया कि उन्होंने कभी भी पढ़ाई को हल्के में नहीं लिया और स्कूल से मिलने वाले हर काम को समय पर पूरा किया।
घर में सकारात्मक माहौल और माता-पिता के लगातार प्रोत्साहन ने उनकी तैयारी को और मजबूत बनाया। शिक्षकों के मार्गदर्शन ने भी उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई।

MP Board Result: स्कूल में जश्न का माहौल

छात्राओं की इस उपलब्धि से उनके स्कूल में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और सहपाठियों ने दोनों का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

mp news: इंदौर की तन्वी कुमावत ने किया कमाल, 12वीं साइंस में 492 अंक लाकर प्रदेश में बनीं टॉपर

MP Board Result: रीवा की इन बेटियों की सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है, और यह अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनकर सामने आई है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *